Breaking Reports

जनपद के डेढ़ दर्जन मैरिज हॉल को नोटिस




आजमगढ़ : जनपद के दर्जन भर से अधिक मैरिज हॉलों में सुरक्षा के मुकम्मल प्रबंध नहीं है। अगर इन स्थानों पर आग लग गई तो बड़े हादसे से हो सकते हैं। मैरिज हाल संचालकों को अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस दिया जा चुका है।
  जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक मैरेज हाल हैं। मैरिज हाल तो बना दिए गए लेकिन सुरक्षा को कोई खासा इंतजाम नहीं किया गया है। जी हां कुछ मैरेज हालों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतम में मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र नहीं लग सके हैं। मुकेरीगंज में पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के बाद अग्निशमन विभाग की निद्रा टूटी है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी मैरिज हालों को नोटिस भेज रिपोर्ट मांगी है कि उनके यहां फॉयर सिस्टम मानक के अनुरूप है कि नहीं। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि जिन मैरिज हाल में मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र नहीं लगे वह जल्द लगवा लें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


No comments