Breaking Reports

पूर्व मुख्यमंत्री के आजमगढ़ लोस सीट से चुनाव लड़ने के निर्णय से सपाईयों ने मनाया जश्न




आजमगढ़ : सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के निर्णय से जनपद के सपाई व बसपाई झूम उठे। कलेक्ट्रेट स्थित सपा कार्यालय पर मिठाई खिलाकर जहां खुशी का इजहार किया वहीं ढोल-नगाड़े बजाते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए खूब अबीर गुलाल उड़ाया। इसके बाद जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।

 कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख विजय यादव, बबिता चैहान, जिपंस रामप्रवेश यादव, रामदुलार राजभर, एसके सत्येन, राजाराम सोनकर ने सपा मुखिया के निर्णय की सराहना की और कहा कि इससे पार्टी में जोश भरा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी लोग प्राण-प्रण से जुट जाएं। यह चुनाव नहीं महाभारत है जिसमें कृष्ण के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिशा परिवर्तन को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा की देश-प्रदेश की दोनों सरकारों से जनता ऊब चुकी है। विधायक आलमबदी आजमी ने कहा कि देश में संविधान व कानून का राज कायम करने के लिए भाजपा की सरकार हटाना देशहित में है। डा. संग्राम यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता तबाह हो रही है। भाजपा को न तो किसानों की चिता है न तो आम आदमी की। ऐसे में देश से भाजपा हटाना है। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष अरविद, विनोद चैहान, हरिकेश यादव, राजेश यादव, मोइन शेख, कैलाश यादव, किशोर यादव, हकीम बेग, आशीर्वाद यादव, शिशुपाल सिंह आदि उपस्थित थे।



No comments