Breaking Reports

लापता महिला का मिला शव



आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व बाजार से लापता सेअधेड़ महिला का शव शनिवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया।  ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
   सिधारी थाना क्षेत्र के धन्नी सराय गांव निवासी 50 वर्षीय उषा देवी पत्नी शिव मूरत 13 मार्च की दोपहर को लगभग ढाई बजे घर से बेलइसा बाजार सामान खरीदने के लिए गई थी। तभी से वह लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने धन्नी सराय गांव के समीप स्थित खेत में उक्त महिला का शव पड़ा देख सन्न रह गए। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस के साथ ही परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिए जाने की आशंका जताई है।


No comments