Breaking Reports

दो सगे भाइयों में भूमि विवाद में हवाई फायरिंग



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली में भूमि विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम हवाई फायरिग हुई। घटना से गांव में हड़कंप की स्थिति रही। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस पहुंच गयी।
    जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरुद्दीनपुर गांव में संजय सिंह व प्रेमप्रकाश सिंह दो सगे भाई के बीच लंबे दिनों से भूमि संबंधित विवाद चला आ रहा है। मामला न्यायालय में चल रहा था कि एक पक्ष मुकदमा जीत लिया।  इसी से आक्रोशित एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जानलेवा फायरिंग की गई। फायरिग की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। किसी ने सूचना डायल 100 को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गयी है।

No comments