रंजिश के चलते मनबढ़ों ने गिराई दिवार
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने रंजिश के चलते एक पक्ष की दीवार को गिरा दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने चली आई। जहां दोनों पक्ष के लोग बैठाए गए हैं। घटना के संबंध में शनिवार की शाम तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
सिधारी थाना क्षेत्र के लोहरही समेदा गांव निवासी रामाश्रय पुत्र खरभान अपने मकान से सटा दीवार जोड़कर टिनशेड रखे हुए हैं। दो माह पूर्व तेज हवा के चलते टीनशेड गिर गया। रामाश्रय के मुताबिक उसका टिनशेड गिर जाने के बाद पड़ोसी धर्मेंद्र यादव टीनशेड नहीं रखने दे रहे थे। वह बीचो-बीच से रास्ते की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब मनबढ़ों ने रामाश्रय की दीवार को ढहा दिया। घटना को लेकर उपजे तनाव की जानकारी होने पर सिधारी थाने की पुलिस पहुंची। एक पक्ष से रामाश्रय और दूसरे पक्ष के धमेंद्र यादव को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां दोनों पक्षों को बैठाया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौते की बात कर रहे हैं। घटना की अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।

No comments