Breaking Reports

शादी का झांसा देकर नौकरानी के साथ रेप



आजमगढ़ : निजामाबाद थाने के एक गांव में अविवाहित व्यक्ति ने अपने घर में नौकरानी के साथ बलात्कार किया। इसकी जानकारी होने पर महिला को उसके पति ने ठुकरा दिया। इधर रेप का आरोपी दो साल से पीड़िता को शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
   मिली जानकारी के मुताबिक निजामाबाद थाने के एक गांव की 40 वर्षीया महिला के तीन बच्चे हैं। गरीबी में बच्चों का पालन-पोषण ठीक से न होने पर गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर दो साल पूर्व खाना बनाने से लेकर झाडू़ पोछा करती थी। महिला का आरोप है कि एक दिन अकेले पाकर घर के मालिक ने उसके साथ बलात्कार कर दिया। वह गर्भवती हो गई और बच्चा भी पैदा हो गया। इसकी जानकारी होने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। पहले पति से हुए तीन बच्चों को छोड़ कर मालिक के झांसे में आकर उसके साथ रहने लगी। किराए पर मकान लेकर साथ में रखा था और शादी करने का वादा कर दो साल से संबंध बनाता रहा। इस बीच आरोपी व्यक्ति दूसरी औरत से शादी करने की तैयारी कर रहा था। इस पर पीड़िता ने निजामाबाद थाने में तहरीर देने के बाद पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में निजामाबाद थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि यह बलात्कार का मामला नहीं है। दोनों दो साल से पति-पत्नी के रूप में रहते चले आ रहे हैं। इस बीच आरोपी व्यक्ति दूसरी औरत से शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को थाने पर बुलाया गया था, मगर वह घर से फरार हो गया।

No comments