Breaking Reports

खेत में लगी आग को बुझाने के प्रयास में झुलसने से किसान की मौत




आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर को गन्ने की खेत में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
   जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र हरनई गांव निवासी 65 वर्षीय संपत यादव पुत्र सुमेर यादव के गन्ने के खेत में मंगलवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। संपत गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगा। आग बुझाने के प्रयास में वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे हालत में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर चले आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इमलिया चौकी प्रभारी शमशाद अली ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत संपत दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक पुत्र अजीत यादव, तीन पुत्रियां शर्मिला, गीता, भोला हैं।



No comments