Breaking Reports

स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारा धक्का, छात्र की इलाज के दौरान मौत



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के पास शनिवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक से जा रहे छात्र को स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। 

मृतक शुभम सिंह

    अतरौलिया थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह बीकाम तृतीय वर्ष का छात्र था। नगर के कालीचौरा में अपनी बहन 18 वर्षीया सुधा सिंह के साथ रह कर पढ़ाई करता था। शनिवार को भाई-बहन बाइक से घर से शहर पर लौट रहे थे। देवखरी गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही स्कार्पियों ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। अनियंत्रित स्कार्पियों ने बाइक से दूध बेचने जा रहे 34 वर्षीय ब्रह्मदीन पुत्र बासदेव निवासी बांकीपुर सोनहरिया थाना कंधरापुर को धक्का मार दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने शुभम की हालत गंभीर देख कर रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गयी। सुधा व ब्रह्मदीन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता खाड़ी के देश में नौकरी करते हैं। मृतक की बहन सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आक्रोशित लोंगो ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

No comments