भीषण आग लगने से कई आशियाना समेत कई बोझ गेहूं की फसल जलकर राख
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के रायपुर पट्टी ग्राम सभा में रविवार की सुबह 11:30 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण कई गांव में आग लगने से गेहूं की फसल जो मड़ाई करने के लिए इकट्ठा की गई थी और कई आशियाने और कई लोग आग बुझाने में झुलस गए। ग्रामीणों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को फोन से अवगत कराया लेकिन जैसे अधिकारी गण ग्रामीणों की बातों को अनसुना कर दिए हो। दमकल ना पहुंचने की वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों द्वारा करीब 3:00 बजे आग पर काबू पा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पट्टी ग्राम सभा में लगभग 11:30 बजे के करीब देवकली ग्राम सभा के समीप के सिवान से आग की लपट उठी और खेतों में होते हुए रायपुर पट्टी के सिवान में पहुंच गए देखते ही देखते मड़ाई के लिए इकट्ठे किए गए बोझ और खेतों में रखा भूसा जलकर राख हो गया। जिसमे मधई यादव पुत्र मोहर यादव 5 बीघा की फसल और दूध नाथ यादव पुत्र कुलदीप 4 बीघा मड़ाई के लिए इकट्ठा किया गया बोझ वहीं आग की लपट से राजकुमार पुत्र पलटू गौंड के घर में आग पहुंच गई। लगभग तीन लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया जिसमे गेहूं चावल दो मंडई व घर के ऊपर रखा 30 टीन शेड रजाई गद्दा एवं 10 मुर्गी और 22 मुर्गे जलकर खाक हो गए। इसी के साथ मोहन यादव 4 बीघा का बोझ, राजेश यादव का गोहरा जलकर खाक हो गए। सत्या सिंह पुत्र बलवंत सिंह 2 बीघा के गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई इसी क्रम में श्याम कन्हाई पुत्र पलटू इन का भूसा जलकर नष्ट हो गया इसी गांव के बसंत राम, शिव संत राम, लल्लू राम, सीता राम इन लोगों के भूसा जलकर नष्ट हो गए। इसी क्रम में आग को बुझाने का प्रयास करने के चक्कर में राहुल 16 वर्ष पुत्र मधई यादव, जिला गाजीपुर से आए रिश्तेदार भुड़कुड़ा निवासी रवि गौड़ पुत्र श्याम सुंदर गौड़ आग बुझाने में झुलस गए इन लोगों को स्थानीय उपचार कराया गया।



No comments