रिक्शा से नामांकन करने वाले निरहुआ है करोड़पति, चलते हैं रेंज रोवर से
आजमगढ़ : लोकसभा क्षेत्र सदर (69) से शनिवार को भाजपा से नामांकन करने वाले दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' टड़वा तप्पा सौरी, पोस्ट बसेवा, जखनिया, गाजीपुर के रहने वाले हैं। उनके पास रेंज रोवर गाड़ी के साथ ही फारच्यूनर भी है। कोई आपराधिक मामला उनपर नहीं है। न ही किसी में उनके ऊपर दोष सिद्ध हुआ है। पत्नी समेत निरहुआ के पास 1.33 करोड़ की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उनके नाम पर 4.60 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। कुल संपत्ति 5.93 करोड़ की है। शपथ पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में दिनेश लाल यादव कुल कमाई 47.51 लाख है। वर्ष 2017-18 में ये 31.55 लाख, 2016-17 में 22.87 लाख, 2015-16 में 17.44 लाख, 2014-15 11.08 लाख थी। दिनेश के पास 50 हजार तो पत्नी के पास 20 हजार की नगदी है। इसके साथ ही दिनेश के नाम निरहुआ इंटरटेंमेंट प्रा. लि. मुंबई के 50 हजार, रिलायंस के 50168, वेलटेक इंफ्रा के 50 हजार के शेयर भी हैं। दिनेश ने निरहुआ इंटरटेंमेंट प्रा.लि. को 17.02 लाख और राम प्रवेश यादव को 29.72 लाख ऋण भी दिया है। वर्तमान समय में दिनेश के पास 42 लाख कीमत की रेंज रोवर, 10 लाख कीमत की फारच्यूनर और पल्सर बाइक है। 75 लाख के सोने के आभूषण के साथ ही सोने के सिक्के और चांदी भी है। पत्नी के पास 6.30 लाख के आभूषण हैं। पति पत्नी की कुल चल संपत्ति 1.33 करोड़ है। दिनेश के पास 3.50 एकड़ कृषि योग्य भूमि, पांच बिस्वा गैर कृषि भूमि गाजीपुर में हैं। गोरखपुर में 45 लाख का फ्लैट, मुंबई में तीन फ्लैट तीन करोड़ की कीमत के हैं। दिनेश के नाम 54.15 लाख की देनदारी भी है।
लालगंज (68) सुरक्षित संसदीय सीट से नामांकन करने वाली शहर के नरौली में रहने वाली नीलम सोनकर एक आपराधिक मामला दर्ज है। चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन में ये मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2017-18 में उनकी वार्षिक आय 6.87 लाख रही है। वर्ष 2016-17 में भी उनकी आय यही थी। इसके साथ ही उनके पति की वार्षिक आय 24.60 लाख रुपये थी। उनके पास 60.55 लाख और पति के पास 16.30 लाख की चल संपत्ति है। वहीं, उनके पास 2.85 करोड़ की अचल संपत्ति और पति के पास 1.05 करोड़ की अचल संपत्ति है। कुल 4.66 करोड़ की संपत्ति है।
नीलम सोनकर के पास 50 हजार और पति के पास 30 हजार की नगदी है। नीलम के पास हुंडई वरेना, दो सफारी कार और पति के पास यामहा मोटर साइकिल है। नीलम के पास 18.75 लाख के जेवर और पति के पास 4.50 लाख के जेवर हैं। नीलम के पास 3.799 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि और पति के पास 3.087 हेक्टेयर भूमि है। नीलम के पास दिल्ली, लखनऊ, नोएडा में फ्लैट और मकान हैं। पति के पास दिल्ली और नोएडा में मकान है। नीलम के पास कुल 2.85 करोड़ और पति के पास 1.05 करोड़ की चल संपत्ति हैं। नीलम के पास 17.50 लाख और 28 लाख की देनदारी भी है। नीलम पोस्ट ग्रेजुएट हैं।



No comments