Breaking Reports

डीसीएम ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
   मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुआ हरिराम गांव निवासी 44 वर्षीय महाजन पुत्र सूर्यबली पतिला गौसपुर गांव में वह सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। गुरुवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे वह पतिला गौसपुर गांव से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। अंजान शहीद के समीप पकवा इनार मोड़ के पास वह पहुंचा था। उसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार सफाईकर्मी को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर शहर के हाफिजपुर के समीप से भाग रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया डीसीएम चालक शिवानंद पुत्र राघव इलाहाबाद जिले का निवासी है। मृत सफाईकर्मी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। मृतक के पुत्री ललिता की शादी दस मई को थी।


No comments