Breaking Reports

निरहुआ का टिकट घोषित होने के बाद सुभासपा प्रदेश महासचिव के समर्थकों ने मनाया जश्न



आजमगढ़ : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को आजमगढ़ सदर संसदीय क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। समेंदा निवासी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव ने शशि प्रकाश सिंह मुन्ना ने 'निरहुआ' को प्रत्याशी बनाए जाने पर अपने घर 'देवभूमि' को कार्यालय बनाने के लिए ट्वीट किया था। अब जब निरहुआ को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया गया तो सुभासपा के प्रदेश महासचिव व उनके समर्थक खुलकर सामने आ गए हैं।

 'निरहुआ' के करीबी मित्र होने का दावा करने वाले मुन्ना समेंदा ने कहा कि वे आएं और अपने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मुबारकपुर क्षेत्र में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएं। शशि प्रकाश सिंह के समर्थक देवदास सिंह समेंदा सहित काफी संख्या में लोगों ने देवभूमि को अपना चुनाव कार्यालय बनाने का आह्वान किया है। गुरूवार को शशिप्रकाश के समर्थक देवदास सिंह समेदा के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए और पटाखा, आतिशाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर निरहुआ को प्रत्याशी बनाने पर अपनी खुशी का इजहार किया। सुभासपा प्रदेश महासचिव शशिप्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने बताया कि गठबंधन के बावजूद सपा प्रमुख अपनी जीत को पक्का करने के लिए सेफ जोन में आकर चुनाव लड़ने को मजबूर हुए है लेकिन जिले से केसरिया से निरहुआ को उतरने से उन्हें कड़ी टक्कर मिलना तय हैं। शीध्र ही वे आये और देवभूमि को अपना चुनाव कार्यालय के रूप में स्वीकार करें। इस अवसर पर अखिलेश यादव, राकेश यादव, इंद्रदेव चौहान, सूरज सोनकर बीडीसी, बबलू शर्मा, गोविंद राजभर, अनिल सोनकर, अमृत पांडे, ज्ञानू सिंह, बिलाल बागी नेता, शंकर राजभर, प्रशांत चौबे, मीज़ान शिकारी सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

No comments