Breaking Reports

निरहुआ के भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जिला इकाई ने की बैठक



आजमगढ़ : गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों, लोकसभा संयोजक व प्रभारी विधानसभा संयोजक व प्रभारी मंडल अध्यक्षों मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्त्ताओं के साथ लोकसभा सदर से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद चुनाव की तैयारी बैठक हुई। बैठक में दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई हरिकेश यादव और उनके मित्र आलोक सिंह मौजूद रहे। 
     इस दौरान जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि बुधवार को सदर लोकसभा सीट से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को प्रत्याशी बनाये जाते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव जिनका बहुत गरीब परिवार में जन्म हुआ अपनी मेहनत से भोजपुरी कलाकार के रूप में देश ही नहीं विदेशों में भी जहां भोजपुरी जानने वाले लोग हैं भोजपुरी सुपरस्टार के रूप में मशहूर है। आजमगढ़ उनकी कर्म भूमि रही है। आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव जी चुनाव जीतने के बाद अपना प्रमाणपत्र भी लेने नहीं आए। आजमगढ़ की जनता ने उनको जीत का तोहफा दिया था। उन्होंने पिछले पांच साल में आजमगढ़ की जनता का दुःख दर्द जानने एक बार भी नहीं आए। अब आजमगढ़ को अपनी विरासत समझ कर उनके बेटे अखिलेश यादव चुनाव लड़ने आ रहे हैं। उन्होंने कहा की लोकतंत्र के महानायक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के स्वर्णीम भविष्य की मजबूत नींव रखी जा चुकी है। उस पर भारत के विकास की दुनिया की सबसे भव्य इमारत बनाना है। भारत माता का मस्तक दुनिया में ऊंचा हुआ है। जिले की दोनों लोकसभा सीटें जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करना है। जनता के दिलों पर राज करने वाले निरहुआ के लिए दलीय सीमाएं तोड़कर लोग वोट करनें को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी के लोग घबड़ाए हुए हैं उनके खेमें में हलचल मची हुई है। हमारी विजय निश्चित है। दिनेश लाल यादव का 8 अप्रैल को जनपद में आगमन हो रहा हैं। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
     किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, अलगाववाद, जातिवाद, परिवारवाद को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और एक सामाजिक समरसता बनाते हुए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ सभी जाति धर्म के लोगों को विकास के लिए कार्य किया है। नेतृत्व ने हमें एक अच्छा प्रत्याशी दिया है।
     सदर लोकसभा संयोजक डा श्याम नारायण सिंह ने कहा कि जो लोग आजमगढ़ को अपनी विरासत समझ रहे हैं उनका भ्रम चुनाव में टूटने वाला है दिनेश लाल यादव की भारी मतों से विजय होगी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया।
इस अवसर पर माहेश्वरी कान्त पांडेय, श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, सचिदानंद सिंह, लक्ष्मण मौर्या, विवेक निषाद, रामपाल सिंह, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, ध्रुव सिंह, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, महेंद्र मौर्या, संजय यादव, नागेन्द्र पटेल, विवेक सिंह सोनू, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, अभिषेक जायसवाल, अरविंद जायसवाल, सूर्यमणी सिंह, दिवाकर सिंह, अरविंद राय, आनन्द गुप्ता, विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया, डा.पूनम सिंह, अर्चना, किरन, कुसुमलता, पूनम मौर्या, शशी दूबे, तेज प्रताप सिंह, जूही श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा सहित इन्हें कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments