Breaking Reports

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी का जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत



आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित आईटी विभाग के साइबर योद्धा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जनपद आ रहे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी का शहर के बवाली मोड़ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत।
स्वागत से अभिभूत उपेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज़मगढ़ में परिवारवाद को समाप्त करने का समय आगया है, सभी कार्यकर्ता कमर कसकर जिले की सदर से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भारी से भारी मतों से विजयी बनाकर माननीय नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएं। 
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं ने अब ठान लिया है कि परिवारवाद, जातिवाद, सम्प्रदायवाद का खात्मा करके यहां से भाजपा की दोनों सीटों को जिताकर नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है तभी देश का और आज़मगढ़ का विकास होगा। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जी के आज़मगढ़ सदर से जितने पर जिले का सर्वांगीण विकास होगा।
इस मौके पर रजनीश श्रीवास्तव, कुशल सिंह गौतम, अनुभव सिंह अन्नू, अनिवेश यादव, रविशंकर राय, विशाल राय, अमन श्रीवास्तव, समर प्रताप सिंह, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अंकित राय, लकी सिंह, सोनू, गोपेश्वर सिंह, दिव्यांश राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


No comments