सपा मुखिया के कल जिले में करेंगे नामांकन, तैयारियां जोरों पर
आजमगढ़ : जिले की सदर संसदीय सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी जिला इकाई की तरफ से तैयारी जोरों पर है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार की सुबह 10 बजे निजी हवाई जहाज से अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान कर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। लगभग 11:15 बजे जिले की पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे। पुलिस लाइन से निकल कर जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन करेंगे। नामांकन करने के बाद सिधारी थाना के बैठौली तिराहा के दक्षिण बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बैठौली हेलीपैड से वाराणसी एयरपोर्ट और फिर शाम को ही लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
बैठौली में प्रस्तावित जनसभा स्थल व हेलीपैड की तैयारी का सपा नेताओं ने जायजा लिया। साथ ही सपा मुखिया के सुरक्षा गार्ड भी पहले से ही डेरा डाल दिए हैं। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने वालों में प्रमुख रुप से पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद थे। दूसरी तरफ शाम को महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू हासिम आजमी, सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलाराम यादव समेत कई नेता स्थल का मौका मुआयना किए।



No comments