खेत में वृद्ध महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
आजमगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक वृद्ध महिला का शव गेहूं के खेत में मिला। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर तहबरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। तहबरपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि उक्त महिला साड़ी पहने हुए थी। वह कुछ दिनों से क्षेत्र में घुम फिर कर रहती थी। लोगों से मांग कर जो मिलता था उसी को खाकर अपना गुजर बसर कर रही थी। पुलिस का कहना है कि उक्त महिला का मानसिक हालत भी ठीक नहीं था। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


No comments