Breaking Reports

प्रधानमंत्री मोदी का जनपद में आगमन नौ को, जनसभा को करेंगे संबोधित




आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : जिले की दोनों संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मई को जनपद में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मंदुरी में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है। इसी के साथ भीषण गर्मी के साथ सियासी पारी तेजी से चढ़ता जा रहा है।
  भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी जनसभा का कार्यक्रम मिल गया है। वह नौ मई को एक बजे मंदुरी हवाई पट्टी के बगल दोनों संसदीय क्षेत्रों की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि पार्टी की जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आजमगढ़ संसदीय सीट के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का 10 मई को रोड शो होगा। इसमें भोजपुरी सिने स्टार आम्रपाली और खेसारी लाल यादव भी शामिल होंगे।


No comments