Breaking Reports

पोखरे में नहाते समय डूबा युवक, काफी तालाशी के बाद भी नही मिला शव



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर मठिया ग्राम सभा में स्थित पौहारी बाबा के स्थान पर एक युवक नहाते समय पोखरे में डूब गया।


मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार प्रजापति (20) पुत्र बेचू लाल प्रजापति ग्राम शिवतारा थाना मेंहनाजपुर का मूल निवासी था। वह अपने माता पिता व बहन के साथ घर से लगभग 8:30 बजे के पौहारी बाबा के स्थान पर आने के लिए निकला। प्रमोद अपने परिवार के साथ लगभग 10:00 के मंदिर पहुँच गया। प्रमोद मंदिर के प्रांगण में स्थित पोखरे में नहाने के लिए कूदा लेकिन बाहर नहीं निकला। देर तक जब बाहर नहीं निकला तो उनके परिजन खोजबीन करने लगे। लेकिन कुछ पता नही चला। क्षेत्र के लोग पोखरे में जाल डालकर खोजबीन किये लेकिन अधिक पानी  के कारण कुछ पता नही चला। स्थानीय लोगों द्वारा पम्पसेट लगाकर पोखरी का पानी निकालने का प्रयास किया गया। कई घंटों तक पानी निकलता रहा और साथ ही में लोगों द्वारा लाठी डंडो के सहारे से खोजबीन करते रहे। मृतक के एक भाई में और तीन बहन हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने बताया कि इतनी बड़ी घटना हुई है लेकिन पुलिस प्रशासन एकदम मौन है।


No comments