Breaking Reports

अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अबैध शस्त्र/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में दिनांक सोमवार को उ0नि0 कमलाशंकर गिरी मय हमराह हे0का0 बब्बन राम, का0 कमलेश यादव व रि0का0 उपेन्द्र वर्मा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध लड़का सेमरा मोड़ पर अवैध असलहे के साथ बैठा है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 कमलाशंकर गिरी अपनी टीम के साथ सेमरा मोड़ पर पहुचे वहाँ पर मौजूद लड़का पुलिस वालो को देखकर हड़बड़ा गया तथा सेमरा गाँव की तरफ जाने वाले रास्ते पर तेजी से जाने लगा। संदेह होने पर रुकने का ईशारा किया गया तो भागने लगा जिसको पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। अपना नाम संजय यादव पुत्र रामसागर यादव ग्राम मुस्तफाबाद (ढुटका) थाना मेंहनगर बताया। भागने का कारण पूछने पर बताया कि मेरे पास अवैध तमंचा है। जिसकी वाकायदा जामा तलाशी ली गयी तो पैन्ट के दाहिने तरफ कमर में एक अदद तमंचा 315 बोर व पैन्ट की जेब मे 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर मिला। जिसके सम्बन्ध में अधिकार पत्र माँगा गया तो दिखाने मे असफल रहा।


No comments