Breaking Reports

25 हजार रूपये का ईनामिया आपराधी गिरफ्तार, हत्या कर फरार चल रहा था



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनापुर गांव निवासी उदय भान पटेल पुत्र स्व0 बालकरन ने स्थानीय थाने पर सूचना दिया कि 11 नवम्बर 2018 को मेरे गाँव के राजबल्लभ, शिवराज, विजय, गोविन्द पुत्रगण राजबल्लभ, अवनीश पुत्र गोविन्द, अमन पुत्र शिवनाथ हम लोगों को जान से मारने की नियत से हमारे घर में करीब 03.00 बजे घुस आए मैं भाग गया। और मेरे भाई शंकर को व भतीजा राजनाथ पुत्र शंकर को लाटी, डंडा व गड़ासा से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिये जब मेरी भाभी विद्यावती व बहू चन्दा बचाने दौड़ी तो उसे भी मार कर लहु-लुहान कर विजय की मोबाईल चुरा ले गये और जाते समय जान से मारने की धमकी दिया। इस सूचना पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 229/18 धारा 147/148/323/324/308/452/504/506/379 भादवि पंजीकृत हुआ। ईलाज के दौरान राजनाथ पुत्र शंकर व शंकर पुत्र बलिकरन की मृत्यु हो गई व धारा 304 भादवि की मुकदमा उपरोक्त में बढ़ोतरी की गयी। 
      पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का निरीक्षण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया। लेकिन अभियुक्त विजय पुत्र राजबल्लभ निवासी बहावनपुर थाना-रौनापार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिस पर आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान वांछित वांछित/इनामी अपराधी में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय हमराह फोर्स व सर्विलांस व स्वाट टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सपहा पाठक के पास से अभियुक्त विजय पुत्र राजबल्लभ मु0अ0सं0 228/18 धारा 147/148/323/324/308/304/452/504/506/379 भादवि को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशा देही पर मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त एक अदद चापड़ व घटना के समय चोरी किया गया एक अदद मोबाइल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि व 4/25 आयुद्य अधि0 की बढ़ोत्तरी की गयी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।


No comments