Breaking Reports

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी, 1.30 लाख रुपये छिनकर फरार हुए



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : अहिरौला थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और उससे पैसे लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल की स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी कराई गई। 
  अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी 35 वर्षीय सलमान पुत्र सेराज अहमद मकान बनवा रहा है। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदारों से पैसे की व्यवस्था की थी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लखमीपुर गांव निवासी उसके रिश्तेदार ने सोमवार की सुबह उसे पैसा देने के लिए बुलाया था। सलमान बाइक से रिश्तेदार के घर गया था। रिश्तेदार से 1.30 लाख रुपये लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। वह बरामदपुर पुल के पास ही पहुंचा था कि पहले से घात लगाकर खड़े एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया। सलमान जब नहीं रुका तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। बदमाशों की एक गोली गाड़ी पर लगी तो दूसरी उसके हाथ में लगी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके जेब में रखे 1.30 लाख रुपये, मोबाइल और बाइक की चाभी निकाल ली और असलहा लहराते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी अहरौला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सीओ बूढ़नपुर रामजनम ने बताया कि घटनस्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई घटना के होने की बात नहीं बता रहा है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


No comments