Breaking Reports

पीएम के आगमन की तैयारियां जोरों पर, जनसभा स्थल पर किया गया भूमिपूजन



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : नौ मई को मंदुरी हवाईपट्टी के समीप भाजपा की चुनावी सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री की रैली की सफलता के लिए भाजपा के मंत्री और पदाधिकारी रात-दिन लगे हुए हैं। मंगलवार को जनसभा स्थल पर भूमिपूजन किया गया है। पार्टी कार्यकर्ता भी रैली के लिए भीड़ जुटाने में लग गए हैं। जिले के 32 मंडलों के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी है।
  मंदुरी रैली स्थल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचार और हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन के समय उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, वन मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी यशवंत सिंह, रैली प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धनश्याम पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विनोद राजभर सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे।
 वहीं वाराणसी से आए तीन हेलीकाप्टरों ने मंदुरी हवाईपट्टी पर उतर कर रिहर्सल भी किया, जिसमें पीएमओ कार्यालय के लोग थे। हवाईपट्टी से कार द्वारा पीएमओ कार्यालय के अधिकारी प्रस्तावित जनसभा स्थल पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया।जबकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी बैठक कर रहे हैं।


No comments