प्रसपा को नकार कर दिल्ली में कोई भी सरकार नहीं बन सकेगी
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : मंगलवार को लालगंज (सु0) लोकसभा क्षेत्र के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हेमराज पासवान के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रोड शो किया। रोड शो जिवली बाजार से शुरू होकर बरदह, भीरा बाजार से लालगंज होते हुए मुहम्मदपुर, फरिहा, संजरपुर, सरायमीर, फूलपुर, अहरौला होते हुए बूढ़नपुर व अतरौलिया पहुंचकर खत्म हुआ। रोड शो के दौरान उनके साथ दर्जनों चार पहिया वाहनों की कतारें लगी रहीं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में पर्याप्त सुरक्षा कर्मी भी लगे रहे। इस दौरान वसी सिद्दीकी के नेतृत्व में सरायमीर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बैंड बाजे के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज अपने नेता लालगंज प्रत्याशी हेमराज पासवान के चुनाव को लेकर रोड शो कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार कोई भी बने। प्रसपा को नकार कर नहीं बन सकेगी। अगर दिल्ली में सरकार बनेगी तो उसमें शिवपाल यादव ही रहेंगे।



No comments