Breaking Reports

ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से घायल एक युवक की मौत



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह मिठाई विक्रेता की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से घायल एक नौकर की मंगलवार की भोर में मौत हो गई। 
 अहरौला बाजार में चांदनी चौक के पास बाइक सवार बदमाश मिठाई विक्रेता नागेंद्र पुत्र मोहनलाल की हत्या करने आए थे। नागेंद्र के न मिलने पर पूछताछ के दौरान बदमाशों ने उसके नौकर पर ही ताबड़तोड़ गोली मार कर भाग निकले थे। गोली लगने से अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के बंदीपुर नेवादा गांव निवासी नौकर 35 वर्षीय नंदलाल उर्फ नंदू सोनी पुत्र बाकेलाल सोनी और अहरौला थाने के सिपाह निवासी 18 वर्षीय नौकर आकाश मौर्य पुत्र बृजभूषण मौर्य घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से डाक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया था। इस पर दोनों को शहर के सिधारी थाने के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की भोर में नंदू पुत्र बांकेलाल सोनी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


No comments