लोहे की गुमटी में करेंंट प्रवाहित होने से अधेड़ की मौत
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में लोहे की गुमटी में विद्युत प्रवाहित होने से पति की मौत हो गई। पत्नी और पुत्री झुलस गई।
मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मुंशीलाल पुत्र स्व0 रामभरोष यादव की प्राथमिक स्कूल के पास लोहे की गुमटी में चाय की दुकान थी। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब मुंशीलाल गिमटी से कोई सामान निकाल रहे थे कि तभी प्राथमिक विद्यालय में गये विद्युत तार से करेंट गुमटी में उतर गया। गुमटी में प्रवाहित करेंट ने मुंशीलाल को अपने चपेट में ले लिया। यह देख वहां खड़ी उनकी 50 वर्षीय पत्नी हीरावती व 12 वर्षीय बेटी व्यूटी यादव बिना कुछ समझे उन्हें पकड़ लिया। जिससे दोनों भी करेंट के चपेट में आ गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बिजली का तार काटकर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टरों ने मुंशीलाल को बचाने में असफ़ल रहे। जबकि पत्नी व बेटी ईलाज के बाद खतरे से बाहर हैं। मृतक उदपुर प्रधान पति का बड़ा भाई था। उसको कुल पांच पुत्री एक पुत्र है। सभी अविवाहित हैं। हृदय विदारक घटना के बाद आस पास के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंच कर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी।


No comments