एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खातों से पैसा निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाने की पुलिस ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग, आनलाइन शापिंग एवं एटीएम मशीन हैक करके बैंक खातों से पैसा निकालने वाले गिरोह के अन्तरजनपदीय तीन सदस्य गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रोें त्रिवेणी सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर मो. अकमल खान के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं तलाश वांछित के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ सठियांव चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एटीएम कार्ड की क्लोनिंग एवं एटीएम मशीन हैक कर पैसा निकालने वाले साइबर अपराधी का गैंग लालरंग की ब्रेजा कार से आजमगढ़ की ओर से आने वाले है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर द्वारा प्रभारी चौकी सठियांव, प्रभारी चौकी कस्बा मुबारकपुर एवं प्रभारी साईबर सेल को सूचना देकर चेकिंग शुरू कर दी गई। थोड़ी देर में सामने से आ रही कार को बैरियर लगाकर रोक लिया गया। कार में तीन व्यक्ति बैठे मिले जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम संदीप यादव पुत्र रामसनेही यादव निवासी-कन्धरापुर,थाना-मधुबन, शैलेन्द्र मौर्या उर्फ कैलेन्द्र पुत्र कन्हैया मौर्या, निवासी-अन्नूपार मठिया, थाना-मुहम्दाबाद जनपद-मऊ, राम सिंह यादव पुत्र भृगुनाथ यादव, निवासी-अबाड़ी, थाना-मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ़ बताया।
गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों के पास से 1 लैपटाप, 1 कार्ड क्लोनिंग रिडर/राइटर डिवाइस, 5 एटीएम कार्ड, 2 ब्लैंक एटीएम कार्ड(क्लोनिंग हेतु), 1 सीडी साफ्टवेयर, 5 मोबाइल फोन, 5 हजार रूपये बरामद किया गया।
बरामद उपकरण व पैसे के सम्बन्ध में अपराधियों ने बताया कि यह पैसा दिनांक 2 जुलाई को आईसीआईसीआई एटीएम रोडवेज के पास कस्बा मुबारकपुर से एटीएम हैक कर10,000 रूपये निकाला था। पैसा निकालने के लिए हमने क्लोनिंग डिवाइस से एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लिया था। इसी प्रकार के पैसों से हमने यह कार खरीदी है।
उपरोक्त अपराधी साइबर अपराध करने के अन्तरजनपदीय अभ्यस्त/शातिर अपराधी हैं जो संगठित रूप से एटीएम एवं बैंको के आस-पास सक्रिय होकर लोगों के एटीएम कार्ड की डिटेल/एटीएम पिन धोखे से प्राप्त कर लैपटाप/कार्ड रिडर/राइटर डिवाइस के माध्यम से एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर, आनलाइन शापिंग करके एवं एटीएम मशाीन हैंग करके लोगों के बैंक खातों से पैसा निकाल लेते है। यह कार्य करने में अपराधियों को लक्ष्मण यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी-अन्नुपार, थाना-मुहम्दाबाद, जनपद-मऊ जो साइबर अपराध का मास्टर माइंड है वो साइबर अपराध/एटीएम फ्राड के तरीकों के बारे में बताया है व साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया है। ये साइबर अपराधी यह कार्य जनपद आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद सहित रायपुर, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड राज्य में अपनी कार का नम्बर प्लेट बदलकर घटनाओं को अंजाम देते है।


No comments