गैस गोदाम लूटने जा रहे, 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़ : शुक्रवार को बरदह थाना के पुलिस रात्रिगश्त में गोड़हरा बाजार में मौजूद थी, कि उसी समय सूचना मिली जिवली देशी शराब ठेके के पास 05 शातिर अपराधी एक साथ बैठे हुए है। जौनपुर- आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम जिवली में स्थित विनोद राय के गैस गोदाम में लूट की योजना बना रहे हैं। इनके पास असलहा एवं अन्य खतरनाक संसाधन हो सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास करके तत्काल समस्त पुलिस बल देशी शराब की दुकान जिवली के पास पहुँची। 05 व्यक्ति दुकान के बाहर बैठकर आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने अपनी गाड़ी को रोड़ पर ही रोककर, बैठे हुए व्यक्तियों की तरफ बढ़े तो पुलिस वालों को देखकर बैठे हुए अपराधी उठकर भागने लगे। तभी पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करके मौके पर ही 04 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। 1 व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर पीछे की तरफ भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम विवेक राय पुत्र प्रकाश राय ग्राम मैरा (दखान) थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया। तलाशी ली गई तो 1 तमंचा 315 बोर, व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। दूसरे का नाम सूरज राजभर पुत्र रामजीत राजभर ग्राम रवनियां थाना बरदह आजमगढ़ बताया, उसके पास से 1 सम्बल (रॉड) बरामद हुआ तीसरे व्यक्ति का नाम आकाश वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा ग्राम कुड़िहर थाना बरदह, उसके पास से भी एक राड़ (सम्बल) बरामद हुआ। चौथे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पाल पुत्र मोहन पाल ग्राम कुड़िहर थाना बरदह बताया, इसके पास से 1 टार्च रंग काली जिस पर TS9400 तथा अंग्रेजी में TOKYOSATHYBRID लिखा हुआ बरामद हुआ। मौके पर एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर हीरो स्पेलेन्डर रंग काली जिसका चे0न0 MBLHAW088K4D02157, इ0न0 HA10AGK4D04033 बरामद हुई। जिसे सूरज राजभर ने अपनी मोटरसाइकिल बताया, लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा सका। फरार अपराधी के बारे में विवेक राय ने बताया कि वह मेरे गाँव का अश्वनी यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव ग्राम मैरा (दखान) थाना गौराबादशाहपुर का था। विवेक ने बताया कि हम सभी लोग जिवली में स्थित गैस गोदाम में लूट करने के लिए यहाँ पर एकत्रित हुए थे। यही पर हम लोग लूट की योजना बनाकर कुछ ही देर में घटना को अन्जाम देते। हम लोग मिलकर एक राय होकर घटना को करते हैं। भागा हुआ अश्वनी यादव हमेशा मेरे साथ ही रहता है। आज वह भी लूट की घटना को करने के लिए मेरे साथ आया था। इसी प्रकार सभी पकड़े गये।

No comments