लॉकडाउन की वजह से फंसे लोगों की मदद कर रहे युवा
आजमगढ़ : इस चिलचिलाती धूप की परवाह किये बिना ही युवाओं की टीम को जिन जरूरमंद लोगों की सूचना मिली उन लोगों तक खाद्य सामग्री को पहुँचाया। एक व्यक्ति नेपाल से रोजी रोटी के चक्कर मे आकर यहाँ चौकीदार का काम करता था। लॉक डाउन की वजह से वह आज़मगढ़ में फंस गया। इन लोगों के द्वारा जो राशन मिला था वो उसी से अपना पेट भरता था उसे अन्य किसी भी माध्यम से सहायता नही मिली उस व्यक्ति का राशन कल का ही खत्म हो गए था। उसे इन युवाओं ने तत्काल तेल, मसाला और राशन उपलब्ध कराया। इसी कड़ी में हाफिजपुर, बलरामपुर, लछिरामपुर, इशहाकपुर और दरौरा में वितरण किया। आज के वितरण कार्यक्रम की जिम्मेदारी और सहयोग शहीद भगत सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, बजरंग होम्योपैथीक औषधालय हाफिजपुर और फीडिंग इंडिया आज़मगढ़ का रहा। आज की टीम के सदस्य धर्मेंद्र यादव, डॉ गौरांग लाल मौर्या, प्रदीप मौर्या, संदीप यादव, अंशु मौर्या, पवन मौर्या, सुमित शर्मा, शिवम सिंह, आयुष अग्रवाल, राजश्री, अभिषेक, स्यान दत्ता, सुभदीप रॉय और रंजन रहें।

No comments