Breaking Reports

गेहूँ खरीद शुरू नही हुई तो निलंबित होंगे पीसीएफ अधिकारी- डीएम



आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा पीसीएफ के गेहूँ क्रय केन्द्र आंखापुर मंझरिया तथा मंदूरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त गेहूँ क्रय केन्द्रों पर बैनर नही लगा पाया गया तथा उक्त गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अभी तक गेहूँ की खरीद प्रारम्भ न होने की दशा में एआर कोआपरेटिव, जिला प्रबंधक पीसीएफ व क्षेत्रीय प्रबंधक पीसीएफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उक्त गेहूँ क्रय केन्द्रों पर कल से गेहूॅ खरीद प्रारम्भ नही होती है तो उक्त अधिकारियों के निलम्बन की संस्तुति की जायेगी। उन्होने बताया कि जनपद में गेहूँ खरीद हेतु 68 गेहूँ क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिसमें आज खाद्य विभाग के 08 गेहूँ क्रय केन्द्रों पर 09 किसानों से 399 कुन्तल की खरीद की गयी।

No comments