यूपी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर
प्रयागराज : लॉकडाउन के कारण बिगड़े शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2019-20 सत्र की कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत करके अगली कक्षा में भेजने का निर्णय किया है।
प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) आराधना शुक्ला ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को सोमवार को भेजे पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों में शैक्षणिक सत्र नियमित करने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा संचालित विद्यालयों में 2019-20 सत्र की कक्षा 6,7,8,9 और 11 के समस्त विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय किया गया है। यानि की अब उक्त कक्षा के विद्यार्थियों अगली कक्षा में जाने के लिए कोई भी परीक्षा नही देनी पड़ेगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की सचिव नीना श्रीवास्तव ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते अनियमित हुए शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के लिए काफी सोच विचार के बाद यह निर्णय किया गया है।

Its good for session
ReplyDelete