जिलाधिकारी ने कोरेंटाइन सेंटरों का किया निरीक्षण
आजमगढ़ : कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद में बाहर से आये लोगों को कोरेनटाइन किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा आजमगढ़ पब्लिक स्कूल, कृषक महाविद्यालय मार्टिनगंज व फातिमा गल्र्स स्कूल संजरपुर कोरेंटाइन सेण्टरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषक महाविद्यालय मार्टिनगंज में शौचालय की कमी पायी गयी, जिसमें एक शौचालय खराब था। शौचालय को ठीक कराने के निर्देश दिए। फातिमा गर्ल्स स्कूल संजरपुर में कोरेनटाइन किए गये लोगो के लिए की गयी व्यवस्था ठीक पायी गयी।

No comments