Breaking Reports

सोशल मीडिया पर कोरोना महामारी से सम्बन्धित भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर एक गिरफ्तार



आजमगढ़ : कोरोना माहमारी से सम्बन्धित द्वेषपूर्ण, शत्रूता फैलाने के उद्देश्य से अपने सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को लालगंज व देवगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 एक युवक द्वारा कोरोना माहमारी से सम्बन्धित द्वेषपूर्ण, शत्रूता फैलाने के उद्देश्य से अपने फेसबुक पर कई पोस्ट किया गया है, जैसे 'कोरोनो से मरने के लिए 1% चांस है और कभी भी मरने के 100% चांस हैं। #So pray to God and enjoy your life#'', "कोरोना से लड़ने के लिए अमेरिका ने भारत से मांगे 10 लाख थाली-चम्मचे, मोदी बोले ...इन्हे बजाने के लिए जाहिल कहा से लाओगे।" इसी प्रकार "मुझे तो इस बात का डर है कही केमिकल कि जगह गौ मूत्र का छिड़काव न कर दे हेलीकॉप्टर से", एक अन्य पोस्ट "सोच रहा हूं गाय खरीद लूं हम दूघ पिएंगे मूत्र भक्तो को बेच देंगे",  "गौमूत्र की बढ़ती मांग से गौमूत्र मे भारी मिलावट, सुनी है?? खुद मूत कर मिला रहे है मुनाफाखोर", "डरिये नही खुल कर बोल दीजिये बाबरी मस्जिद का फैसला नही सौदा हुआ था दोगली सरकार आपके साथ है।" #रंजन गोगोई# व "निजामुद्दीन मरकज तो बहाना है सड़को पर भूखे प्यासे पैदल चल रहे है मजदूरो के मुद्दो को दबाना है।" जैसे पोस्ट किये गये है।  फेसबुक आई0डी Zeeshan Ahamad Azmi के नाम से बना है जिस पर जिसान अहमद आजमी का फोटो लगा हुआ है। जानकारी होने पर उक्त के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक देवगाँव बिमलेश मौर्या द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जीशान अहमद पुत्र अशफाक अहमद कस्बा देवगाँव का रहने वाला है।
 शुक्रवार की लालगंज व देवगांव पुलिस ने आरोपी को उसके घर पर दविश देकर सुबह करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।

No comments