Breaking Reports

कोटेदार की मनमानी, ग्रामीणों को नही मिल रहा राशन



आजमगढ़ : सरकार कोरोना संक्रमण से लड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है जिसके मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन में गरीब व असहाय लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार द्वारा तरह-तरह के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में सरकार द्वारा कोटेदारों को भी निर्देशित किया गया कि राशन का वितरण समय पर कर दें। परन्तु कुछ कोटेदार अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं। तहबरपुर ब्लॉक में बड़सरा खालसा स्थित नवली बस्ती गांव में कोटेदार घनश्याम द्वारा राशन का वितरण नही किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने कहा कि पहले सभी लोग अंगूठा लगवा लें। फिर तीन दिन बाद आऊंगा तो राशन का वितरण मेरे सामने किया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कोटेदार द्वारा अंगूठा नही लगवाया गया। जनता अंगूठा लगाने जाती है तो कोटेदार डांट कर भगा देता है, कहता है कि बाद में आना। नोडल अधिकारी के आने से जनता खुश थी कि अब सबको पूरा राशन मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नही। सरकारी राशन पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों को भूखे ही गुजारा करना पड़ रहा है। ग्रामीण आक्रोशित है। सुमेर, छोटे लाल, चन्द्रकला देवी, कान्ता, मिट्ठू, दासी, शशिकला, बेलासी, फरगुदिया प्रेमशीला समेत अनेक ग्रामीणों को भूखमरी का सामना करना पड़ रहा है।

2 comments:

  1. कुछ भी नही हो सकता ,

    ReplyDelete
  2. आप सभी कोटेदारों से मेरा विनम्र निवेदन हैं कृपा करके ऐसा न करे। इस समय हम सभी भारतवासी कोरोना बीमारी से अती संवेदन शील व दयनीय स्थिति से गुजर रहे हैं। आप सभी के सहयोग से ही गरीबों की आशा बनी रहती हैं। इस समय हम सब को साथ मिलकर एक दूसरे हाथ बटाना है। इस संकट की घड़ी में,, सरकारी आदेश का पालन कीजिए। और गरीबों का जो हल है उसको देकर आशीर्वाद प्राप्त करे, धन्यवाद,,

    ReplyDelete