Breaking Reports

स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी टीम का किया एलान, देखें पूरी लिस्ट


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने करीब 1 साल के इंतजार के बाद अपनी नई टीम का ऐलान किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान किया है। स्वतंत्र देव सिंह की नई टीम में 16 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, जबकि 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। इनके अलावा 16 प्रदेश मंत्री और 2 कोषाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है।


प्रदेश उपाध्यक्ष
लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, सलिल विश्नोई, दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र नागर, सतपाल सैनी, पदमसेन चौधरी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष सिंह, देवेन्द्र चौधरी, ब्रजबहादुर उपाध्याय, सुनीता दयाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।
महामंत्री
जेपीएस राठौड़, गोविंद नारायण शुक्ल, अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य, सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता, प्रियंका रावत को प्रदेश महामंत्री बनाया गया हैं।

प्रदेश मंत्री
 त्रयंबक त्रिपाठी, सुभाष यदुवंश, संजय राय, चंद्रमोहन सिंह, देवेश कोरी, शंकर गिरी, अंजुला माहौर, अशोक जाटव, प्रांशुदत्त द्विवेदी, मीना चौबे, रामचंद्र कन्नौजिया, विजय शिवहरे, शंखर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी और पूनम बजाज को प्रदेश मंत्री बनाया गया हैं। वहीं यूपी बीजेपी के कोषाध्यक्ष मनीष कपूर और संजीव अग्रवाल होंगे।


No comments