एसएसपी का बड़ा एक्शन: आजमगढ़ में एक साथ 32 उपनिरीक्षकों के तबादले
आजमगढ़ : जिले के पुलिस महकमे में एक साथ 32 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया। तबादले की सूची जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन, थानों एवं विभिन्न पुलिस चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से हटाकर फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
तबादला सूची में उपनिरीक्षक राज नारायण पांडेय, सत्येंद्र कुमार, प्रियंका तिवारी, सूरज कुमार चौधरी, मोहम्मद शाहिद खान, रंजन द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, रामदुलार यादव, योगेंद्र सिंह यादव सहित कुल 32 अधिकारी शामिल हैं।



No comments