Breaking Reports

फर्जी वन दरोगा बनकर पेड़ कटवाने वाला अपराधी गिरफ्तार


                     
आजमगढ़ : क्षेत्रीय वन अधिकारी लालगंज अरविन्द कुमार यादव ने बीते 31 जुलाई को बरदह थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 31 जुलाई 2020 को सामाजिक वानिकी वन विभाग आजमगढ के रेंज लालगंज अन्तर्गत देवगांव ज्यूली मार्ग पर निकट गोड़हरा बाजार से शीशम का एक पेड़ अवैध रूप से कटवा कर गायब कर दिया गया है। जिस व्यक्ति द्वारा पेड़ कटवाया गया है, वह व्यक्ति अपने को वन विभाग का दरोगा बताकर पेड़ कटवा लिया है। सूचना पर स्थानीय थाने पर भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना में साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त अजब सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम अढ़ौली थाना उझानी जनपद बदायूँ का नाम प्रकाश में आय़ा।
 मंगलवार को बरदह थाने के उ0नि0 शमशाद अली को मुखबिर ने सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त अजब सिंह अपने ससुराल भैसकुर में मौजूद है। इस सूचना पर उ0नि0 शमशाद अली पुलिस बल के साथ अजब सिंह को उसके ससुराल भैसकुर से गिरफ्तार किया है, जो उ0प्र0 वन दरोगा की वर्दी धारण किया था। पुलिस ने अजब सिंह के पास एक मोटरसाईकिल, एक मोबाइल, एक फर्जी पहचान पत्र फोटो लगा तथा एक आधार कार्ड बरामद किया है। अभियुक्त की निशादेही पर 03 बोटा शीशम की लकड़ी, 5 पीस छोटे शीशम करीब 75 किग्रा0 जलौनी की लकड़ी बरामद किया गया।  अभियुक्त से पुछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अपने ससुराल भैसकुर में आया था और वह फर्जी दरोगा की वर्दी पहनकर अपने को वन विभाग का दरोगा बताकर पेड़ कटवाकर बेच दिया। यही काम कर वह अपना जीवन यापन करता है।

No comments