स्वयं गोली चलाकर पुलिस को झूठी सूचना देकर किया गुमराह, दो गिरफ्तार
सिधारी थाने की पुलिस हुसेनगंज तिराहा पर मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि ग्राम सरायधन्नी में गोली चली है। तत्पश्चात पुलिस चारों तरफ नाकाबन्दी करते हुये पुलिस फोर्स के साथ मौके पर रवाना हुए। जांच से पता चला की दो व्यक्ति स्वयं ही गोली चलाकर पुलिस को झूठी सूचना दे रहे है कि किसी ने गोली चलाकर भाग गया। कमलदेव यादव उर्फ बब्लू के दाहिने हाथेली व बायें जंघे पर अस्पताली पट्टी बधीं हुई। कमलदेव यादव उर्फ बब्लू व कमलाकान्त यादव उर्फ डब्लू को पुलिस हिरासत मे लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार कमलदेव यादव उर्फ बब्लू व कमलाकान्त यादव उर्फ डब्लू पुत्रगण राजाराम यादव से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि वे लोग कल शादी के मौके पर फायर करने के लिये अपने अवैध पिस्टल की साफ सफाई कर रहे थे तो बबलू यादव से फायर हो गया, जिससे उसके हाथ पैर में गोली लग गयी है। दवा ईलाज कराकर अपने घर आ गया थे। पुलिस से बचने के लिये उन्होने झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने दो पिस्टल .32 बोर व एक कारतूस .32 बोर बरामद किया है।

No comments