Breaking Reports

20 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार




आजमगढ़ : बरदह थाने की पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करते हुए बक्सपुर बाजार में मौजूद थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति पिपिया में अवैध शराब लिये हुए सरायमोहन से बक्सपुर की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान की ओर चल दी। जैसे ही ग्राम इशहाकपुर पहुँचे, तभी सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया, तो वह व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा। जिसको पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर एक बारगी घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सकलैन अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासी ग्राम उसरीखुर्रमपुर थाना बरदह बताया। पुलिस ने उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के पिपिया में 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की गई है।

No comments