Breaking Reports

पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार


आजमगढ़ : कोतवाली थाने की पुलिस नगर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधियों की धड़-पकड़ करने के लिए चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध तमंचा लिए है जो किसी बड़ी घटना को अन्जाम देने के लिए खड़े है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


    रविवार की देर रात थाना कोतवाली पर क्षेत्र में देखभाल के लिए गठित पुलिस टीम चर्च चौराहे पर मौजूद थी। मुखबिर ने आकर बताया कि  अभी कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया सचिन गौड़, चन्दन मद्धेशिया को अपने साथ लेकर कोई वारदात करने की फिराक में तरुण इन होटल तिराहा के सामने गुमटी के पास खड़े है। उनके पास अवैध असलहा भी हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर होटल के पास पहुंचकर दबिश दिया, तो बदमाश अपने को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागना चाहे, लेकिन पुलिस टीम ने दो बदमाशों को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर सचिन गौड़ पुत्र हरिकेश गौड़ निवासी काशीराम आवास कोढ़िया बस्ती मातबरगंज थाना कोतवाली व चन्दन मद्धेशिया पुत्र गोपाल मद्धेशिया निवासी राहुल नगर मड़या थाना कोतवाली के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की है।

No comments