मण्डलीय स्टेडियम, छात्रावास का निर्माण व तहबरपुर से बस चलवाने के लिए सूरज श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राणा से सर्किट हाउस पर भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने मिलकर पत्र देकर उन्हें अवगत कराया कि जनपद में मंडल मुख्यालय होने के बाद भी आज तक मण्डलीय स्टेडियम नहीं बन सका है, तथा खिलाड़ियों के लिए छात्रावास सहित मण्डलीय स्टेडियम का निर्माण कराना आवश्यक है, तथा आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में कई पदक जीतकर मान बढ़ाया है। बॉक्सिंग रिंग नहीं होने के कारण खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए पलायन कर रहे हैं। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आज़मगढ़ में बॉक्सिंग रिंग लगवाने का अनुरोध किया व एक मार्शल आर्ट्स खेलो के लिए इंडोर हाल बनवाने का भी अनुरोध किया।
ज्ञात हो कि जनपद के कराटे, जूडो, पेंचक सिलाट व अन्य केंद्र व प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त खेलों के प्रशिक्षण की उचित व्यवस्था नहीं है इंडोर हाल बनने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं की तैयारी में बहुत लाभ मिलेगा।
जिला महामंत्री ने विधान सभा निजामाबाद में स्थित तहबरपुर में बस स्टॉप बनवाने व वहां से प्रतिदिन दो बस तहबरपुर से वाराणसी और दो बस तहबरपुर से जौनपुर होते हुए प्रयागराज व लखनऊ के लिए चलाया जाना आवश्यक है। जिससे यात्रियों को वर्तमान में हो रही समस्या से निदान मिल सके। मौके पर साथ में जिलाध्यक्ष भाजपा ऋषिकांत राय उपस्थित रहें।
प्रभारी मंत्री ने इन सभी विषयों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

No comments