Breaking Reports

आजमगढ़ में बनेगा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आवास


आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव का केन्द्र आजमगढ़ होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय व आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव का कैंप आवास जिले के अनवरगंज में होगा। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के नाम 4374 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा कराया गया। भूमि बैनामे के दौरान सपा के विधायक, पूर्व मंत्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जल्द ही कार्यालय का निर्माण शुरू कराया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में इसी कार्यालय से पूरे पूर्वांचल को साधने का काम करेंगे।

 अखिलेश यादव 13 दिसंबर 2020 को जिले में भूमि बैनामे के सिलसिले में आये थे।14 दिसंबर को वे रजिस्ट्रार से भी मिले थे लेकिन उस समय किन्हीं कारणों से भूमि का बैनामा नहीं हो पाया था। आज पूर्व मंत्री बलराम यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, बेचई सरोज सहित दर्जनभर नेता रजिस्टार कार्यालय सदर पहुंचे। यहां भूमि का बैनामा कराया गया।

No comments