Breaking Reports

अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार


आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति के पास से अवैध गांजा बरामद हुआ है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर बरदह थाने की पुलिस ठेकमा ब्लाक गेट के पास खड़े होकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी समय मुखबिर ने आकर बताया कि तम्मरपुर माइनर पुलिया पर एक व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास झोले में गाँजा है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुँचें, जहां एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। मुखबिर थोड़ी दूरी पहले ही वहां खड़े व्यक्ति की ओर इशारा करके चला गया। पुलिस के करीब पहुँचते ही वह व्यक्ति तेज कदमों से मार्टिनगंज की ओर जाने लगा। पुलिस ने नहर पुलिया पर ही घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम सूरज कुमार पुत्र छठटू राम निवासी ग्राम मुड़हर थाना गम्भीरपुर उम्र 19 बर्ष बताया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 1 किलो 250 ग्राम गाजां बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

No comments