Breaking Reports

जर्जर भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों व अस्पतालों को अन्य जगह स्थान्तरित करें


आज़मगढ़ : जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जर्जर अवस्था वाले भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, अस्पतालों की शीघ्र जांच करते हुए उन्हें अन्यत्र सुरक्षित भवनों में स्थान्तरित कर शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार ध्वस्त किया जाना है। इसके अतिरिक्त सरकारी व निजी क्षेत्र में संचालित विद्यालयों एवं डिग्री कालेजों आदि के भवन की भी जाँच कर कार्यवाही की जानी है। यदि किसी जर्जर भवन में मानक के विपरीत कोई कार्यालय/विद्यालय/अस्पताल संचालित होता पाया जाये तो इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागीय कार्यालयों/चिकित्सालयों/स्कूलों के गुणवत्ता की शीघ्र जाॅच कराते हुए उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

जिलाधिकारी ने समस्त एबीएसए को निर्देश दिया कि विकास खण्डवार प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करें एवं किसी भी विद्यालय या विद्यालय परिसर में कोई स्ट्रक्चर जर्जर हो, तो उसका चिन्हांकन कर उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ उपलब्ध करायें। समस्त एबीएसए को यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई स्ट्रक्चर जर्जर नही है, लेकिन लगता है कि असुरक्षित है तो उसका भी चिन्हांकन करें एवं रिपोर्ट उपलब्ध करायें।

No comments