Breaking Reports

चोरी की योजना बनाते दो चोर गिरफ्तार, दो फरार


आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो चोर फरार हो गये। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार को भी बरामद किया है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर जीयनपुर थाने की पुलिस सोमवार की रात्रि गस्त करते हुए कस्बा जीयनपुर में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चुनहवा से रामगढ़ जाने वाली रोड के किनारे बने गोदाम के आड़ में चार व्यक्ति चोरी करने के नियत से बैठे है। मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर के साथ चुनहवां चौराहे पर पहुँची। चौराहे से पुलिस टीम रामगढ़ वाले रोड पर मुखबिर के साथ पैदल ही गोदाम के पास पहुँचें। मुखबिर दूर से ही इशारा करके हट गया। पुलिस टीम धीरे धीरे गोदाम के आड़ में पहुँचकर छिपकर चारों व्यक्तियों की बात सुनने लगे। चारो व्यक्ति आपस में बातचीत कर रात में चोरी करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने एक बारगी दविश देकर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा मौके से दो व्यक्ति भागने में सफल हो गये। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम पता हारान पुत्र अनवर अली निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर व फहीम पुत्र जियऊद्दीन निवसी खालिसपुर थाना जीयनपुर बताया। गिरफ्तार फहीम के कब्जे से एक चाकू, पेचकस, पिलास बरामद किया गया। भागे हुए दोनों व्यक्तियों का नाम पता अमजद पुत्र अच्छन निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर व कैप्टन उर्फ जफर पुत्र समसूल होदा निवासी खालिसपुर जीयनपुर बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

No comments