Breaking Reports

ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार के पति का अपहरण, मचा हड़कंप


आजमगढ़ : मेंहनगर ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार के पति का अपहरण कर लिया गया। सोमवार सुबह पति ने ही फोन कर पत्नी को अपहृत होने की जानकारी दी। इसके बाद से परिजनों में हड़कंप मचा है। अपहृत की पत्नी ने स्थानीय थाने पर तीन नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


मेंहनगर के अमारी गांव निवासीनी बसंती देवी बीडीसी हैं। वह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से टिकट भी मांग रही हैं। बसंती देवी के पति अर्जुन कुमार कटहन गांव निवासी भाजपा नेता बलराज सिंह की गाड़ी चलाते हैं। रविवार शाम तक अर्जुन घर नहीं लौटे तो मोबाइल पर कॉल किया गया। अर्जुन का मोबाइल स्विच ऑफ आया। रातभर परिजन अपने स्तर से अर्जुन की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह फोन आने के बाद पत्नी थाने पहुंची और तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। ब्लॉक प्रमुख दावेदार के पति का अपहरण होने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

No comments