Breaking Reports

प्रधान पति का अपहरण, मचा हड़कंप


आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बाइक सवारों ने प्रधान पति का अपहरण कर लिया है। प्रधान महिला ने अपने पति के अपहरण का मुकदमा स्थानीय थाने पर दर्ज कराया है। घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस लापता प्रधान पति की तलाश में जुटी है।


मिली जानकारी के मुताबिक, दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथौली गांव के प्रधान पति हौशला प्रसाद राजभर गांव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी हैं। वह सुबह शाम नियमित मंदिर में पूजा करते हैं। रोज की भांति शनिवार की देर शाम वह घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर पर पूजा करने गए थे। उसके बाद से वह लापता है। रात आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद प्रधान शीला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पत्नी ने चुनावी रंजिश में पति के अपहरण की आशंका जताते हुए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 


बताया जा रहा है कि बीते पांच जून को भी हौसला प्रसाद पर चुनावी रंजिश को लेकर हमला किया गया था। चुनाव प्रचार के समय भी विरोधियों ने इन पर हमला किया था। पुलिस महिला प्रधान की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

No comments