Breaking Reports

आजमगढ़ से कांग्रेस को झटका, लोकसभा प्रत्याशी ने थामा बीजेपी का दामन


आजमगढ़ : कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व लालगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे पंकज मोहन सोनकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। जिले में समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस नेता पंकज मोहन सोनकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। पंकज मोहन सोनकर वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लालगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि इस चुनाव में इन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। पंकज मोहन सोनकर को कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। इससे पहले वह यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पंकज मोहन सोनकर ने फरवरी माह में अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया था। इसके बाद इन्होने कांग्रेस पार्टी पर पद से हटाये जाने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पंकज मोहन सोनकर ने कहा कि दलित वर्ग को कांग्रेस केवल छलने का काम करती है और सत्ता मिलते ही उन्हें हांसिये पर भेजकर दलितों को अपमानित करती है। दलितों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया है उससे दलित वर्ग भाजपा पर विश्वास करता हैं। दलित अब अपने उत्थान को लेकर जागरूक हो चुका है अब वह किसी भी पार्टी का वोट बैंक नहीं बनेगा। उन्होंने कहा दलितों ने अपना विश्वास भाजपा पर पिछले कई चुनावों में दिखाया है। मौजूदा स्थिति मे उत्तर प्रदेश में 83 में से लगभग 70 से अधिक विधायक भाजपा के हैं जबकि तथाकथित दलित पार्टी कहीं जाने वाली बहुजन समाजवादी पार्टी के पास मात्र दो ही विधायक दलित हैं।

No comments