Breaking Reports

यूपी सरकार ने जारी किया नया आदेश, स्कूल-कॉलेज 30 जनवरी तक बंद


लखनऊ : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्‍थानों को अब 30 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज़ की ही इजाजत होगी।

यूपी सरकार ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर चिंता के बीच पहले सारे स्‍कूल-कॉलेजों को 16 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद सरकार ने 23 जनवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया था जिसे अब बढ़ाकर 30 जनवरी कर दिया है। इस दौरान पहले की तरह ऑनलाइन क्लासेज़ चलती रहेंगी।

No comments