चार दिन से लापता युवक का शव बरामद, दो माह बाद थी शादी
आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह चार दिन से लापता युवक का शव पोखरे में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। युवक की 12 मई को शादी होनी थी।
जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव निवासी अखिलेश यादव (29) पुत्र सिधारी यादव शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। दोपहर तक घर वापस नहीं आये तो परिजन इधर-उधर तलाश में जुट गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह गांव के कुछ युवक पोखरे में मछली मारने के लिए गए हुए थे। पानी में उतराया हुआ शव देखा तो सन्न रह गये। जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त अखिलेश के रूप में हुई तो परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अखिलेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी 12 मई को होने वाली थी।
No comments