महाविद्यालय के 13 शिक्षक बनें प्रोफेसर
आजमगढ़ : डीएवी पीजी कालेज के 13 शिक्षकों की प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति हुई है। शिक्षकों की इस पदोन्नति से कालेज परिसर में हर्ष व्याप्त है।
उच्च शिक्षा निर्देशालय के प्रतिनिधि के रूप में शासन द्वारा नामित ज्ञानपुर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अंग्रेजी विभाग की डा. शुचिता श्रीवास्तव, अर्थशास्त्र विभाग के डा. अनिल श्रीवास्तव, सैन्य विभाग के डा. रामसुंदर सिंह व डा. संत कुमार यादव, वनस्पति विभाग के डा. सुभाष श्रीवास्तव, इतिहास विभाग के डा. सौम्य सेनगुप्ता, राजनीति शास्त्र विभाग की डा. शिल्पा त्रिपाठी व डा. सुजीत श्रीवास्तव, हिंदी विभाग की डा. गीता सिंह, डा. जगदंबा प्रसाद दुबे व डा. विजय कुमार, समाजशास्त्र विभाग के डा. राकेश यादव और रसायन शास्त्र विभाग के डा. आरपी सिंह को प्रोफेसर पद और वेतनमान के लिये अर्ह घोषित किया।
महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा कमेटी में एक्सपर्ट के रूप में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 39 प्रोफेसर नामित किए गए थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रोफेसर बने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्राचार्य प्रोफेसर पीसी यादव ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों की एक लंबी मांग प्रोफेसर पदनाम व वेतनमान की थी जो अब पूरी हुई।

No comments